Chatra News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
चतरा, नवम्बर 18 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। घटना मंगलवार की कान्हाकला टोला (तिनगोड़वा) की है। मृतक की शिनाख्त 20 वर्षीय राकेश भुइयां (पिता- चरका भुइयां) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने राकेश के घर से थोड़ी ही दूरी पर एक पेड़ से उसका शव लटकता देखा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राजपुर पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। मामला हत्या का है या आत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.