Chatra News: संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए सांसद कालीचरण सिंह
चतरा, अगस्त 31 -- Chatra News: सिमरिया, प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड के बड़गांव निवासी स्व. शिवसागर उपाध्याय के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए चतरा सांसद कालीचरण सिंह शुक्रवार को बड़गांव पहुंचे। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दिवंगत की पत्नी एवं बच्चों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।ज्ञात हो कि चालक शिवसागर उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन के बाद पत्नी, चार छोटे बच्चों और वृद्ध मां के समक्ष भरण-पोषण के साथ-साथ धार्मिक कर्मकांड को लेकर भी गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। इससे पहले रांची के एक अस्पताल में बकाया राशि का भुगतान नहीं होने के कारण शव रोके जाने का मामला भी सामने आया था।सांसद कालीचरण सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.