चतरा, नवम्बर 26 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। शिशु विद्या मंदिर पत्थलगड्डा में बुधवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष नारायण गोप ने की। गोष्ठी में बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, नियमित उपस्थिति एवं विद्यालय के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अभिभावकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को भी रखा। कार्यक्रम का मंच संचालन आचार्या नेहा कुमारी ने किया, जबकि अभिभावकों की शिकायतों का संकलन आचार्या रीना कुमारी ने किया। अनुशासन व्यवस्था में सतीश कुमार, प्रेम पांडेय, पूजा कुमारी, प्रीति कुमारी, रविन्द्र कुमार एवं सोनी कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...