चतरा, सितम्बर 6 -- Chatra News: शिवपुर रोड का हुआ मरम्मति, आठ रैक निकला कोयला शिवपुर रोड का हुआ मरम्मति, आठ रैक निकला कोयलाटंडवा निज प्रतिनिधिआम्रपाली के जिस जर्जर शिवपुर रोड को लेकर कोल डिस्पैच प्रभावित हो रहा था। उसे पीओ सतेन्द्र कुमार सिंह के प्रयास से दूर कर लिया गया। बताया गया कि सीएमडी के निर्देश पर पीओ ने जर्जर रोड को दुरुस्त कर लिया है। दरअसल शिवपुर साइडिंग के 1.7 किमी रोड ग्रामीणों के जमीनों पर है । जिसपर सीसीएल द्वारा रोड निर्माण का विरोध होते आया। परन्तु पीओ द्वारा समझाने के बाद इस मसले को हल किया गया। पीओ ने बताया कि शुक्रवार को जहां पांच रैक कोयला निकला वहीं शनिवार को आठ रैक निकलने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...