Chatra News: शिवपुर-कठौतिया रेल लाइन मुआवजे के लिए इचाक खुर्द में लगा शिविर
चतरा, नवम्बर 21 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। शिवपुर-कठौतिया न्यू बीजी रेल लाइन परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन के वंचित रैयतों को मुआवजा भुगतान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सिमरिया प्रखंड के इचाक खुर्द गांव में विशेष शिविर लगाया गया। चतरा जिला भू-अर्जन विभाग की कानूनगो सीमा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कैंप में प्रभावित भू-स्वामियों की समस्याओं को सुना गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी-अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेज और मुआवजा लंबित रहने की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस बीच, रेलवे लाइन की जद में आ रहे घर, मकान, कुआं और चापानल का अब तक सर्वे नहीं किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। अधिकारियों ने रैयतों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वंचित भू-स्वामी अपने संपूर्ण दस्तावेजों के साथ अविलंब जिला भू-अर्जन कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.