Chatra News: शिक्षक के पुत्र सूर्यांश बने डॉक्टर, परिवार में खुशी की लहर
चतरा, अगस्त 11 -- Chatra News: चतरा संवाददाता उत्क्रमित हाईस्कूल मरमदिरी के शिक्षक सह चतरा न्यू कॉलोनी निवासी संजय कुमार सिंदुरिया के पुत्र सूर्यांश वैभव ने झारखंड के प्रतिष्ठित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची से मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनकर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि सूर्यांश वैभव अपने परिवार एवं खानदान में डॉक्टर बनने वाले पहले सदस्य हैं, जिससे परिवार में विशेष उत्साह और गर्व का माहौल है। सूर्यांश वैभव की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों, शिक्षकों एवं समाज के लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सूर्यांश वैभव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता संजय कुमार सिंदुरिया एवं अनुपमा देवी तथा अपनी बड़ी बहन निहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.