चतरा, अगस्त 31 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। तेलियाडीह पंचायत के टोला असनालेबर के बढ़नियां उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों की एक बैठक रविवार को हुई।जिसकी अध्यक्षता जीवलाल यादव ने किया। बैठक में सर्व सहमति से गांव में हनुमान मंदिर बनाने , घर घर शिक्षा पर जोर देने, स्वच्छ गांव बनाने, शराब पर अंकुश लगाने खेती तथा जंगल बचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मौके पर सुरेश साहू तेलियाडीह, गोपाल कुमार यादव, कैलाश, रूपलाल सॉ छेदीलाल यादव भुनेश्वर साहू, पिंटू यादव, निरंजन यादव बबलू कुमार, संगीता देवी, अनार देवी, शांति देवी तथा ललिता देवी अन्य दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...