चतरा, जुलाई 4 -- Chatra News: पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में शुक्रवार को वीबी जी रामजी की समीक्षा बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी उदल राम ने वीबी जी रामजी कर्मियों के साथ किया। इस दौरान संबंधित कर्मियों को वीबी जी रामजी के मजदूरों का ईकेवाईसी शत प्रतिशत समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। वहीं अयोग्य मजदूरों व मृत मजदूरों को ऑनलाइन साइड से हटाने का सख़्त निर्देश दिया है। वहीं पूर्ण कार्यों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी बिनोद कुमार गुप्ता, वीबी जी रामजी के सहायक अभियंता मनोज कुमार,कनीय अभियंता धनंजय कुमार,रोजगार सेवक टेकनारायण राम, पूंकेश सिंह,धनंजय कुमार, बीएफटी दुर्गेश कुमार ,नरेश राम, संगणक संचालक राजन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।फोटो 03 जुलाई चतरा 8- व...