चतरा, जुलाई 18 -- Chatra News: चतरा, विधि संवाददाता। व्यवहार न्यायालय चतरा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव के मार्गदर्शन में डीएलएसए सचिव तारकेश्वर दास के द्वारा किया गया। इस विशेष लोक अदालत में स्पेशल एनआईएक्ट के केस के लिए लगाया गया था। इस विशेष लोक अदालत में एनआईएक्ट के कुल 10 केस का निष्पादन किया गया। इन केस से सेटलमेंट एमाउंट कुल 18, 33,328रुपए हुआ। इस एन आई एक्ट केस को निष्पादित करने के लिए विशेष लोक अदालत का पखवाड़ा दिनांक 3 जूलाई 2026 से दिनांक 17 जूलाई 2026 तक चलाया गया।और यह भी पढ़ें- विशेष लोक अदालत : 16 चेक बाउंस मामलों का निस्तारण, 20.41 लाख की समझौता राशि पर सहमति आज इस लोक अदालत का समापन हुआ। इस लोक अदालत में सचिव के...