Chatra News: विवाहित की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
चतरा, अक्टूबर 24 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारिसाखी गांव में शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान बबलू कुमार की 23 वर्षीय पत्नी अनूपा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के पिता सूरज साव ने दामाद समेत पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित पति बबलू कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद अनूपा ने घर में रखी सल्फास की गोली खा ली। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.