चतरा, अगस्त 30 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत सोनपुरा-पकरिया गांव में त्रिवेणी साव पिता महावीर साव की 30 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत के मामले में मृतका के भाई निलेश साहू के आवेदन पर 16 नामजद व 20 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मृतका के सास ससुर चाचा ससुर ननद समेत अन्य का नाम शामिल है। जिसका कांड संख्या 105/26 है । इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है, जिसमें महावीर साव, छोटू साव, बच्चू साव पिता स्वर्गीय मेघन साव का नाम शामिल है। आवेदन में चांदनी देवी के हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने को लेकर शव को जलाने का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते हैं घटनास्थल पर पहुंचा तबतक परिजन जंगल में शव को जलाने ले गए थे वहां पह...