चतरा, जुलाई 18 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास शुक्रवार को मयूरहंड का दौरा किया। इसके तहत विधायक ने पन्दनी पंचायत के मायापुर में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मै सदैव तत्पर हु। इससे आमजन को बहुत लाभ मिलेगा। भवन से लोगों को कई सुविधाएं मिलेगी। दौरे के दौरान मयूरहंड निवासी बीरेंद्र राणा, अभय राणा के घर पहुंचे। विधायक ने मृतक स्व. डिलो राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश राम, अनशनकारी नेता मनोज राणा, बिशम्भर राणा, नरसिंह राणा, सुबोध राणा, नवीन प्रकाश महथा, तपेश्वर साव, ललित राणा, विनय राणा, जितेंद्र राणा, लक्ष्मी राणा, सहेंद्र राणा समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...