चतरा, अक्टूबर 8 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह, पत्थलगड्डा एवं सिंघानी में गुरुवार को कनीय विद्युत अभियंता तरुण कुमार ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर विद्युत चोरी के मामले में आठ लोगों पर स्थानीय थाना पत्थलगड्डा में नामजद मुकदमा दर्ज करने का आवेदन दिया है। ज्ञात हो कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी रांची के निर्देशानुसार एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था, यह छापामारी पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सिंघानी एवं बरवाडीह गांव के विभिन्न मुहल्ले में चलाया गया जिसमें अवैध रूप से बिजली उपयोग कर रहे कुल आठ लोगों को पकड़ा गया है। मालूम हो कि कई लोगों पर फाइन के अलावा अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं इस संबंध में पत्थलगड्डा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि थाने में आवेदन दिया गया है सभी नामजद लोगों के...