चतरा, अगस्त 12 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मणिपुर में लगभग दो महीने से चापाकल खराब पड़ा है। चापाकल खराब रहने के कारण विद्यालय में पेयजल और मध्याह्न भोजन बनाने में शिक्षकों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में 70 से 80 बच्चे अध्यनरत हैं। शिक्षकों ने बताया कि चापाकल खराब होने के कारण बच्चों को पीने का पानी आधा किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा है। वहीं मध्याह्न भोजन बनाने में भी काफी दिक्कत हो रही है। गर्मी के मौसम में बच्चों को समय पर शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। शिक्षक सुरेंद्र यादव ने बताया कि चापाकल मरम्मत कराने को लेकर कई बार विभाग को लिखित और मौखिक जानकारी दी गई है। यह भी पढ़ें- Latehar News: कुटमू मिडिल स्कूल का जिप सदस्य ने लिया जायजा लेकिन आज तक चापाकल क...