चतरा, सितम्बर 1 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। स्वर्गीय विजय यादव की मौत के बाद उनका परिवार बदहाल स्थिति में जीवन गुजारने को मजबूर है। परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, विजय यादव ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और परिजन टूटे-फूटे कच्चे मकान में रहने को विवश हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विजय यादव की हत्या चाकू से वार कर की गई। उनका कहना है कि उनकी छाती पर पत्थर से वार किया गया तथा दोनों आंखों पर भी चाकू से हमला किया गया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: डीजे संचालक का शव मिला, हत्या का आरोप परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हत्या के बाद शव को पुल के नीचे फेंककर घटना को हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। हालांकि, घटना की वास्तविक स्थिति अभी ...