चतरा, अक्टूबर 8 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरूवार को सांसद चतरा सह अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 जून 2026 को आयोजित दिशा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत अनुपालन प्रतिवेदन एवं संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजलापूर्ति, आधारभूत संरचना, विद्युत, डाकिया योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम स...