चतरा, जुलाई 11 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को गिद्धौर थाना के समीप विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने किया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले करीब 40 वाहन चालकों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी है। उन्होंने सभी चालकों से हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नाबालिगों को वाहन नहीं देने तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन के सभी आवश्यक कागजात अपने पास रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-सी सावधानी किसी की...