Chatra News: वज्रपात से स्कूल भवन में आई दरार, बाल-बाल बचे बच्चे
चतरा, अक्टूबर 6 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मंधनियां पंचायत स्थित नवसृजित मध्य विद्यालय सिकनी के परिसर में सोमवार को बज्रपात होने से स्कूल भवन में दरार आ गई। वज्रपात स्कूल परिसर में स्थित जामुन के पेड़ पर हुआ,जिसके बाद भवन को भी नुकसान पहुंचा। गांव निवासी प्रसाद यादव ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे स्कूल में छुट्टी हुई थी। बच्चों और रसोईया के स्कूल परिसर से निकलने के करीब दस मिनट बाद ही बज्रपात हुआ। घटना के समय विद्यालय में बच्चे या अन्य लोग मौजूद नहीं थे,जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में अब तक तड़ित चालक नहीं लगाया गया है।ग्रामीणों ने कहा कि यदि बज्रपात के समय विद्यालय परिसर में बच्चे,शिक्षक,रसोईया या अन्य कोई व्यक्ति मौजूद होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। ग्रामीणों ने विद्यालय मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.