चतरा, नवम्बर 1 -- Chatra News: लावालौंग प्रतिनिधि प्रखंड के बनवार गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान नितीश कुमार के बैल की मौत हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। नितीश कुमार नहीं बताया कि उनका बैल गुरुवार की सुबह जंगल में घास खाने गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। लगातार तलाश के बाद शनिवार की सुबह करीब नौ बजे बनवार और लोहारीतरी गांव की सीमा पर बैल मृत अवस्था में मिला। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार को घटनास्थल के आसपास वज्रपात हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बैल की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हुई है। बैल की मौत से किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मामले की जांच कराकर पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग ...