चतरा, अगस्त 7 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोलकोले गांव में गुरुवार की शाम करीब पांच बजे वज्रपात की चपेट में आने से आठ मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद प्रभावित पशुपालक परिवारों में मायूसी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव से करीब चार सौ मीटर दूर कई मवेशी चर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मवेशी एक बरगद के पेड़ के नीचे जमा हो गए। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही आठ मवेशियों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: वज्रपात की चपेट में आने से चार बकरियों की मौत मुखिया राजेश कुमार साह ने बताया कि घटना में भुनेश्वर भुइयां की चार गाय, प्रभु भुइयां का एक बैल, राजेश भुइयां की एक गाय, वि...