Chatra News: वज्रपात की चपेट में आने से महिला घायल
चतरा, अगस्त 23 -- Chatra News: हंटरगंज, निजी प्रतिनिधि। हंटरगंज के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पैनी कला गांव में शनिवार को वज्रपात के चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला मनोज यादव की 35 वर्षीय पत्नी सरोज देवी है। सरोज देवी अपने खेत में काम कर रही थी। इस दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सरोज देवी एक पेड़ के नीचे छप गई। इसी दौरान पेड़ पर वज्रपात हुआ और उसके चपेट में आने से सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के द्वारा आनन फानन में से हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण उसे गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.