Chatra News: वज्रपात की चपेट करने से तीन तीन मवेशियों की हुई मौत
चतरा, अगस्त 6 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के पत्सुगिया गांव स्थित कुल्लू टोला में बुधवार की देर शाम तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत हुई मवेशियों में पत्सुगिया गांव के छोटू भुईयां की एक गाय, सुधीर भुईयां की एक गाय और नागर के जितेंद्र दास का एक बछड़ा शामिल है। सभी मवेशी रोज की तरह खुले मैदान में चर रहे थे।इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने लगी । बारिश से बचने के लिए सभी मवेशी पास में स्थित एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक पेड़ पर वज्रपात हो गया। जिसकी चपेट में आने से तीनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। पशुपालकों को इस घटना में आर्थिक क्षति पहुंची है। पशुपालकों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.