चतरा, अक्टूबर 28 -- Chatra News: लावालौंग प्रतिनिधि सिलदाग पंचायत के लेम्बोडीह आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीण जगदीश कुमार भोक्ता ने सेविका कविता देवी पर मनमाने तरीके से केंद्र चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि केंद्र दोपहर 12 बजे से पहले नहीं खुलता और महीने में कई दिन बंद रहता है। इससे बच्चों को केंद्र से लौटना पड़ता है। केंद्र की सहायिका सुनीता देवी और पोषण सखी निशू देवी ने भी सेविका के रवैये पर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि वे निर्धारित समय पर केंद्र पहुंच जाती हैं, लेकिन सेविका के नहीं आने से उन्हें इंतजार करना पड़ता है। समय पर केंद्र खोलने की बात कहने पर कथित तौर पर उन्हें भला-बुरा सुनाया जाता है। केंद्र की चाबी मांगने पर भी नहीं दी जाती है। ग्रामीण जगदीश भोक्ता के अनुसार, पहले केंद्...