चतरा, सितम्बर 5 -- Chatra News: लिदीक में ग्रामीणों ने अपनी निजी खर्च से रोड बनवाया है। चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े वादे, लेकिन जमीनी हकीकत ऐसी कि ग्रामीणों को अपनी सड़क खुद बनवानी पड़ी।

ग्रामीणों की समस्या योगियारा पंचायत के लिदिक गांव स्थित मिस्त्री टोला में बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को चंदा इकट्ठा कर जेसीबी मशीन लगा कर मोरम डाल कर रोड़ को ठीक किया जा रहा है ताकि आवागमन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

बारिश का प्रभाव प्रत्येक वर्ष बारिश में जल-जमाव के कारण रोड़ किचड़ में तब्दील हो जाती थी। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे प्रतिदिन यूएमएस खरैया जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि निजी खर्च से किया गया यह काम स्थायी समाधान नहीं है। वे चाहते हैं कि सड़क का पक्कीकरण और स्थायी निर्माण कराया जाय ताकि बरसात में फिर बच्चों और ग्रामीणों को इसी परेश...