चतरा, अक्टूबर 17 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव के समीप सिंदूरटांड़ में शुक्रवार को 17 वर्षीय प्रियंका कुमारी का शव पेड़ से लटका मिला। मृतका पूर्णाडीह निवासी पिंटू गंझू की पुत्री थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। मृतका के पिता पिंटू गंझू के अनुसार, प्रियंका गुरुवार की रात अपने घर में ही थी। शुक्रवार सुबह वह घर में नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सिंदूरटांड़ में उसका शव मिलने की जानकारी मिली। वहीं, ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवती गुरुवार दोपहर से ही घर से लापता थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने ...