चतरा, अगस्त 18 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। लावालौंग से पलामु जाने वाली सड़क को कम से कम मंधनिया तक बेहतर बनाने की दिशा में प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। लमटा पंचायत के मुखिया अमित चौबे एवं विधायक कुमार उज्जवल दास की पहल के बाद सड़क के रखरखाव की दिशा में कदम आगे बढ़ा है। जिला परिषद चतरा की ओर से लावालौंग से मंधनिया तक सड़क के रखरखाव के लिए 2 करोड़ 94 लाख 79 हजार 100 रुपये की अनुमानित लागत से ई-निविदा जारी की गई है। निविदा सूचना संख्या 43/2026-27 के तहत जारी सूचना में लावालौंग से मंधनिया तक सड़क के रखरखाव का कार्य शामिल है। कार्य की अवधि 12 माह निर्धारित की गई है। निविदा का प्रकाशन 25 अगस्त 2026 को किया जाना है। ई-निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित है, जबकि निविदा 4 सितंबर ...