Chatra News: लावालौंग-पांकी मुख्य सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों ने दिया आंदोलन की चेतावनी
चतरा, जुलाई 23 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। लावालौंग से पांकी मुख्य सड़क का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के कारण ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को मंधनियां पंचायत सचिवालय के समीप ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने सड़क निर्माण में की जा रही अनदेखी पर नाराजगी जताई।
ग्राम सभा का आयोजन ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई माह में सांसद द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था कि 15 अगस्त को सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ के लिए फीता काटने आ रहा हूं। बावजूद एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो सड़क निर्माण शुरू हो सका और न ही किसी जनप्रतिनिधि अथवा विभागीय अधिकारी ने इस दिशा में कोई पहल की। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बरसात का मौसम उनके लिए किसी जिल्लत से कम नहीं होता। सड़क नहीं होने के कारण लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.