Chatra News: लावालौंग के युवक से राजस्थान में मारपीट के बाद हुई मौत
चतरा, जुलाई 7 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। राजस्थान के उदयपुर स्थित एक स्टील फैक्ट्री में सहकर्मियों के बीच हुए विवाद में पारामातु गांव निवासी 35 वर्षीय महेंद्र गंझू की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव जैसे ही पैतृक गांव पारामातु पहुंचा वैसे ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने लावालौंग मुख्य चौक को शव के साथ जाम कर दिये। प्रशासन द्वारा सहायता और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने कुछ देर के बाद ही जाम को हटा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र गंझू राजस्थान के उदयपुर में एक स्टील फैक्ट्री में मजदूरी करता था। 28 जून की रात ड्यूटी से लौटने के बाद आवास पर खाना बनाने को लेकर सहकर्मियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.