Chatra News: रैयतों व मजदूर यूनियन के माध्यम से होगा कार्य, नहीं तो होगा आंदोलन
चतरा, अगस्त 7 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। द्वारी कोल साइडिंग को लेकर शुक्रवार को रैयतों एवं मजदूर किसान सोसाइटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोल साइडिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनती, तब तक कोल डंपिंग अथवा अन्य निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। यदि कंपनी अथवा प्रशासन द्वारा जबरन कार्य शुरू करने का प्रयास किया गया तो ग्रामीण, रैयत एवं सोसाइटी के सदस्य चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे।बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि कोल साइडिंग में होने वाले सभी कार्य स्थानीय रैयतों एवं मजदूर किसान सोसाइटी के माध्यम से कराए जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.