चतरा, अगस्त 9 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में राशन कार्ड रद्द किए जाने के बाद लाभुकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गरीब परिवारों का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और सरकारी राशन ही उनके जीवन का सहारा है। ऐसे में राशन कार्ड रद्द होने से उनके सामने खाद्यान्न का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। लाभुक बिनीता देवी ने बताया कि उनका परिवार पूरी तरह मजदूरी पर निर्भर है। यह भी पढ़ें- Chatra News: राशन कार्ड रद्द होने पर लाभुकों में आक्रोश, जांच कर पुन: राशन कार्ड जारी करने की मांगराशन कार्ड रद्द होने का संकट इसके बावजूद उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया,जिससे अब परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्हें योजना के लाभ से वं...