चतरा, जुलाई 16 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया में सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण यादव की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उपजा जन-आक्रोश अब एक नया मोड़ ले चुका है। गुरुवार से ही सिमरिया में कोयला परिवहन में लगे वाहनों के पहिए पूरी तरह थमे हुए थे। इस गतिरोध को तोड़ने के लिए शनिवार को अंचल अधिकारी (सीओ) गौरव कुमार राय ने खुद आगे आकर वाहनों के परिवहन को रोकने की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद वे सांसद, विधायक और झामुमो नेता मनोज कुमार चंद्रा को मनाने में भी सफल रहे। अपनी इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए सीओ गौरव कुमार राय शनिवार से सोमवार तक लगातार रात-रात भर जागकर सड़कों पर पहरा देते रहे। इसी मुस्तैदी के दौरान सोमवार को उन्होंने 'नो एंट्री' का उल्लंघन करने वाले चार वाहनों को पकड़कर उन पर कानूनी कार्रवाई भी की। हैरानी की बात यह रही कि सोमवार तक जो अध...