Chatra News: राजद नेता बाढ़ो भारती का निधन, पार्टी और गांव में शोक की लहर
चतरा, अगस्त 18 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के कोबानी गांव के राजद के 55 वर्षीय वरिष्ठ नेता बाढो भारती का निधन गया में इलाज के दौरान सोमवार की देर रात हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार सोमवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया ले जा रहे थे। जहां इलाज के दौरान बाढ़ो भारती की मौत हृदयाघात से हो गई।
शोक संवेदनाएं मंगलवार की सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों के करुण चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राजद प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव, प्रभु यादव, चंद्रदेव यादव, शिक्षक सह समाजसेवी रविंद्र कुमार रवि, भाजपा नेता सुनील कुमार दास, वीरेंद्र तिवारी, अशर्फी सिंह, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज मांझी सहित विभिन्न दलों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.