Chatra News: राजद जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
चतरा, अक्टूबर 26 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को बीएसएनएल कार्यालय के समीप स्थित पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव और संचालन युवा जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार ने किया। बैठक में जिला प्रभारी रंजन कुमार एवं साहिल साहनी मौजूद रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता उपस्थित थे। बैठक मे पूर्व मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की आवाज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक इतना मजबूत करें कि हर घर में लालटेन की रोशनी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के लिए अभी से कमर कसनी होगी और पंचायत स्तर पर जाकर पार्टी की विचारधारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.