चतरा, अक्टूबर 24 -- पिरी चौक के पास सड़क हादसे में वृद्ध की मौत Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि। शीला ओपी क्षेत्र के पिरी चौक के समीप एनएच 522 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान पिरी गांव निवासी 65 वर्षीय गुलाब राम के रूप में की गई है। वहीं घायल बाइक चालक की पहचान पुंडरा गांव निवासी धीरज शास्त्री के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, धीरज शास्त्री अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर शनिवार को हजारीबाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पिरी चौक के समीप पैदल अपने घर लौट रहे गुलाब राम अचानक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्...