चतरा, अगस्त 9 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ के बैनर तले शनिवार को रसोइया कर्मियों ने मुख्य डाक घर से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद जिला मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के माध्यम से राज्य सरकार के नाम आठ सूत्री मांग पत्र डीसी को सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई।संघ की प्रमुख मांगों में 20 वर्षों से कार्यरत रसोइया बहनों के लिए न्यूनतम नियमावली बनाने, बिना नियुक्ति नियमावली के उन्हें हटाने पर रोक लगाने, ड्रेस कोड की राशि का शीघ्र भुगतान करने और बकाया मानदेय का एकमुस्त भुगतान करने की मांग शामिल है। इसके अलावा रसोइया कर्मियों के लिए 26 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय निर्धारित करने, विद्यालयों में शिक्षकों व अध्यक्ष द्वारा कथित रूप से किए जा रहे उत्पीड़न पर र...