Chatra News: मौसम में बदलाव सेहत पर पड़ रहा भारी, वायरल और संक्रमण का खतरा बढ़ा
चतरा, अक्टूबर 23 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है। जिले में वायरल और संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगाता बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन में जहां तापमान 30 डिग्री के आस-पास रहता है वहीं शाम ढलते ही पारा लुढ़क कर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम में बदलाव के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां एक सप्ताह तक रह रहा है। वायरल बीमारी के कारण सबसे पहले बुखार, कमजोरी, थकान, सर्दी, खांसी हो रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बदलते मौसम में लापरवाही बरतने से संक्रमण का खतरा बढ़ स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.