चतरा, अक्टूबर 1 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर भीमडाहा गांव के समीप गुरुवार को अपाची मोटरसाइकिल और टोटो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान दांतर पंचायत के मझगांवा गांव निवासी पवन सिंह के 22 वर्षीय पुत्र शिवम सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि शिवम बाइक से हंटरगंज आ रहा था, तभी सामने से आ रहे टोटो से उसकी सीधी टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे टोटो से ही हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सड़क हादसों में चार घायल, एक गंभीर, रेफर उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना पर थाना के एसआई वीर बहादुर सिंह ...