चतरा, जुलाई 8 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। मॉडल कॉलेज चतरा में चल रहे तीन दिवसीय ध्यान शिविर का बुधवार को समापन हो गया। 6 जुलाई से शुरू हुए इस शिविर में प्रतिदिन सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लाइव अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आधुनिक युग में युवाओं को तनाव से मुक्ति दिलाना और ध्यान के प्रति आकर्षित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 'हार्टफुलनेस' के प्रशिक्षक सुनील कुमार सिंह थे। उनके साथ सहायक प्रशिक्षक के रूप में मनोज कुमार वैद्य, संतोष कुमार एवं तापेश्वर दाँगी उपस्थित रहे। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनीष दयाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने पीपीटी के माध्यम से हार्टफुलनेस ध्यान, रिलैक्सेशन और प्रार्थना के महत्व को समझाया। इस अवसर पर अतिथियों व कॉलेज कर्मियों द्वारा परिसर में आम, पीपल, बरगद और गुलमोहर क...