चतरा, अक्टूबर 29 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के सचिव निर्देशानुसार को इटखोरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय मेरा बचपन, मेरा अधिकार" और बाल विवाह, ना बाल शोषण । शिविर में अधिकार मित्र पुनम देवी, आरती देवी, मोजाहीर हुसैन, संगीता देवी, पंकज कुमार,मधु कुमारी,बिट्टू कुमारी ने उपस्थित बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम और बाल शोषण के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- Khagaria News: न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा, यौन शोषण से बचाव, बाल विवाह एवं बाल...