चतरा, नवम्बर 14 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। छठ महापर्व के अवसर पर मंधनिया पंचायत की मुखिया दहनी देवी ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए छठ व्रतियों के बीच दूध और पूजा सामग्री का वितरण किया। उन्होंने करीब 200 किलो दूध के साथ पूजा सामग्री वितरित की। पंचायत के मंधनिया, होसीर, सुलमा, सिकनी, हुटरु, जलमा, कदहे, बरतुआ और अटवाही गांवों के लगभग 86 छठ व्रतियों को इसका लाभ मिला। मुखिया की इस पहल से व्रतियों में खुशी देखी गई। छठ महापर्व में दूध का विशेष धार्मिक महत्व है। ऐसे में पर्व के अवसर पर जरूरतमंद व्रतियों के बीच दूध और पूजा सामग्री का वितरण कर उन्होंने सहयोग की भावना का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Latehar News: श्रीराम टेंट हाउस ने छठ व्रतियों के बीच बांटे दूध स्थानीय लोगों ने मुखिया की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के अवसर...