चतरा, अक्टूबर 1 -- Chatra News: कुंदा प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के मरगड़ा पंचायत अंतर्गत पनठिया गांव स्थित माँ लक्ष्मी क्लब पनठिया-पोटम दोहर द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच के समापन कार्यक्रम में चतरा विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए। इस दौरान विधायक नें मैच का उद्घाटन किक मारकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहतर मंच बताया। विधायक ने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की बात कही।कार्यक्रम में कुंदा मुखिया मनोज साहू, सिक्कीदाग मुखिया प्रतिनिधि अखलेश यादव, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, गंदौरी साव, रविंद्र भारती, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सौंडिक, राजेंद्र यादव,प्रगुण यादव समे...