Chatra News: मां भद्रकाली सेवा संस्था ने बिरहोर टोला में खिचड़ी बांटी
चतरा, अगस्त 26 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। ऐतिहासिक नगरी मां भद्रकाली मन्दिर परिसर में पूरे सावन माह कांवरियों की दिन रात सेवा कर निशुल्क भोजन, ठहरने के की व्यवस्था स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने वाले संस्था मां भद्रकाली सेवा संस्था ने मंगलवार को धुना पँचायत के बिरहोर टोला में बिरहोर परिवारों के बीच मुखिया सोनी कुमारी के खिचड़ी का वितरण करवाया। इस दौरान बिरहोर परिवारों के साथ साथ अन्य समुदाय के लोगो ने भी खिचड़ी का लुफ्त उठाया। इस मौके पर मुखिया ने कहा कि मां भद्रकाली सेवा संस्था का सराहनीय कार्य के लिए सूरज सिंह एवं उनके तमाम सहयोगियों को धन्यवाद देती हूं। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष धीरज चंद्रवंशी, रमाशंकर पासवान, सन्नी कुमार सिंह शिक्षिका मालती देवी सेविका नमिता देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.