चतरा, अगस्त 19 -- Chatra News: इटखोरी, निज प्रतिनिधि। ऐतिहासिक नगरी मां भद्रकाली मन्दिर परिसर में पूरे सावन माह कांवरियों की दिन रात सेवा कर नि:शुल्क भोजन, ठहरने के की व्यवस्था स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने वाले संस्था मां भद्रकाली सेवा संस्था ने बुधवार को धनखेरी पंचायत के पगार पर व कल्यानपुर में जरूरतमंद परिवारों के बीच मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजय भारती संस्था के अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, धनखेरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनोज भुइयां, उपाध्यक्ष आदित्य पासवान, कुंदन कुमार, रवि क्रिएशन, सन्नी सिंह, दीपक यादव समेत अन्य सदस्यों खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजय भारती ने कहा कि मां भद्रकाली सेवा संस्था का सराहनीय कार्य के लिए सूरज सिंह एवं उनके तमाम सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं।

हिंदी हिन्दु...