चतरा, अक्टूबर 24 -- Chatra News: इटखोरी निज प्रतिनिधि। इटखोरी मां भद्रकाली कावरियां सेवा संस्था के अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह के आवास चतरा पहुंच कर शिष्टाचार मुलाकात की । इस दौरान सूरज कुमार सिंह सन्नी सिंह, रंजन कुमार ने सांसद को मां भद्रकाली की प्रतिमा भेंट किया । इस दौरान सांसद कालीचरण सिंह से क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई । सूरज कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं और अपेक्षाओं से सांसद को अवगत कराया । इस दौरान सांसद ने क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों पर आवश्यक पहल करने की बात कही , उन्होंने सूरज की सराहना करते हुए कहा कि पूरे एक माह सावन में मां भद्रकाली कावरियां सेवा संस्था ने मानव सेवा कर मानवता की मिशाल कायम किया है । इस मौके पर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह समेत अन्य उ...