चतरा, अगस्त 27 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में बुधवार को बारीसाखी में महिला सशक्तिकरण विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन पीएलवी पवन कुमार व सुरेश प्रसाद राणा ने किया।इस दौरान महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम-2013, घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, डायन प्रथा, लैंगिक समानता सहित महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। पीएलवी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181, आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता बताई।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण या हिंसा की स्थिति में महिलाएं खुद को अकेला न समझें। डालसा की ओर से जरूरतमंदों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न कानून का उद्देश्य महिलाओं ...