Chatra News: महिला महाविद्यालय में किया गया पौधरोपण
चतरा, अगस्त 9 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला महाविद्यालय चतरा में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दक्षिणी वन प्रमंडल चतरा के वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने अशोक का पौधा लगाकर किया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. बलदेव राम सहित महाविद्यालय परिवार ने परिसर में अशोक एवं विभिन्न फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य अतिथि का छात्राओं ने तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्राचार्य ने उन्हें पौधा भेंट कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुकेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को सिपाही की भूमिका निभानी होगी। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ ने रामदयालु सिंह कॉलेज में किया पौधारोपण वृक्षों की सुरक्षा ही हमारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.