Chatra News: महिला थाना प्रभारी ने स्कूलों में नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी
चतरा, अगस्त 7 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी फिरदौश नाज ने हफुआ हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित व जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान महिला थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, भविष्य और परिवार को बुरी तरह से प्रभावित करती है. इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.