चतरा, अगस्त 19 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। दि आर्ट ऑफ लिविंग चतरा चैप्टर के तत्वावधान में बुधवार को पवित्र श्रावण मास के अवसर पर महारुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया। गंदौरी मंदिर कैंपस स्थित अक्षरा पैलेस में वैदिक धर्म संस्थान, बेंगलुरु से वाराणसी के वेदाचार्यों के साथ पहुंचे स्वामी युगराज जी के सान्निध्य में सुबह सात बजे से बाबा भोलेनाथ का विधिवत महारुद्राभिषेक किया गया।पूजा में दो दर्जन से अधिक संकल्पित यजमानों समेत सौ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व वैदिक धर्म संस्थान के चतरा समन्वयक व मुख्य यजमान चंद्रशेखर लाल गुप्ता, प्रशिक्षक विकास कुमार स्नेही एवं जिला विकास समिति सदस्य अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया । यह भी पढ़ें- शोक दूर करने वाला ...