चतरा, जुलाई 20 -- Chatra News: चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष गौतम प्रजापति की अध्यक्षता में उनके आवास पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी 26 जुलाई को सृष्टि के निर्माता भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र महाराज दक्ष प्रजापति का महोत्सव जिला स्तर पर भव्य एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समुचित व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। सभी प्रखंड अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: राजनगर में 27 सितंबर को मनाया जाएगा देश करम महोत्सव, तैयारियों को लेकर गठित हुई विभिन्न समितियां साथ ही ...