चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: मयूरहंड प्रतिनिधि लंबे समय से बारिश की बाट जोह रहे मयूरहंड प्रखंड के किसानों के लिए सोमवार की शाम राहत भरी खबर लेकर आई। क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश ने किसानों के मुरझाए चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। पिछले कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी और बारिश के अभाव से किसान काफी चिंतित और परेशान थे, लेकिन इस मानसूनी फुहारों ने क्षेत्र में नई उम्मीद जगा दी है। सोमवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। अच्छी बारिश होने से खेतों में नमी आ गई है, जिससे धान के बिचड़ों और खरीफ फसलों को जीवनदान मिला है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: मानसून की झमाझम बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे किसान अब अपनी खेती-बारी के कार्यों को तेजी से शुरू करने की तैयारी में जुट गए हैं। क्षेत्र के किसानों का ...